New Ad

प्रियंका गांधी का पूरा फोकस विधान सभा चुनाव पर

0

प्रयागराज :  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का पूरा फोकस उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। वह रविवार को प्रयागराज में घूरपुर के बसवार गांव में उन नाविक परिवारों की महिलाओं से मिलीं। जिन पर चार फरवरी को पुलिस ने कथित रूप से लाठीचार्ज किया था। यह कार्रवाई अवैध खनन के आरोप में की गई थी।

 

इस दौरान प्रियंका ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कृषि कानूनों की ही तरह नदियों पर लागू होने वाले कानून भी मछुआरों की बजाय उद्योगपतियों की भलाई के लिए हैं। प्रियंका बीते दस दिन में दूसरी बार प्रयागराज दौरे पर पहुंचीं। इससे पहले वह मौनी अमावस्या पर प्रयाग आयीं थीं और उन्होंने संगम में स्नान भी किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.