New Ad

गुमशुदा महिल रंजनी देवी के सम्बन्ध में उप निरीक्षक अर्जुन सिंह भदौरिया द्वारा दी गयी

0

बहराइच : थाना हुजू़रपुर के उप निरीक्षक अर्जुन सिंह भदौरिया द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 21 अगस्त 2021 को थाना स्थानीय पर आगन्तुक संगमलाल पुत्र पंचम, नि. पचपेड़वा मौजा लौकाही, थाना हुज़ूरपुर, बहराइच द्वारा सूचना दी गयी है कि उसकी पत्नी रंजनी देवी 18 अगस्त 2021 को अचानक घर से रूपया व जे़वर लेकर कहीं चली गयी है।गुमशुदा रंजनी देवी के हुलिया की जानकारी देते हुए बताया गया कि उम्र लगभग 18 वर्ष, लाल रंग की साड़ी व ब्लाउज़ तथा पैर में चप्पल पहने हुए है।

रंग सांवला, चेहरा गोल चेचक के निशान, बाल काले, ऑख, नाक व कान औसत, इकहरा बदन, कद लगभग 05 फिट। गले में मंगलसूत्र पहने हुए है। उपरोक्त गुमशुदा/पीड़िता  रंजनी पत्नी संगल लाल, अपने घर से 18 अगस्त 2021 को रात्रि 01:00 बजे से गायब है। जॉच अधिकारी/उप निरीक्षक अर्जुन सिंह भदौरिया द्वारा बताया गया कि उक्त के सम्बन्ध में 21 अगस्त 2021 को सॉय 06:59 पर बहवाले रपट नं. 34 गुमशुदगी अंकित कर जॉच की जा रही है।उप निरीक्षक सिंह ने बताया कि गुमशुदा  रंजनी देवी के सम्बन्ध में कोई जानकारी होने पर उप निरीक्षक थाना हुजू़रपुर के मो.न. 8052998600, प्रभारी निरीक्षक के मो.न. 6387351944 व पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज के मो.न. 9454401371 पर सूचित किया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.