शिवरतनगंज के थानाध्यक्ष की कार्यशैली से ग्राम प्रधानों में आक्रोश
प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में तिलोई के सीओ को ज्ञापन सौंपा
अमेठी।थाना शिवरतनगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत सातनपुरवा के ग्राम प्रधान के साथ थानाध्यक्ष द्वारा अभद्र व्यवहार किये जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में ग्राम प्रधानों ने पुलिस अधीक्षक के नाम सम्बोधित ज्ञापन क्षेत्राधिकारी को सौंपा है।पुलिस की कार्यप्रणाली से ग्राम प्रधानों में आक्रोश व्याप्त है। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सातन पुरवा में आबादी की भूमि पर बेचू पासी द्वारा आवास का निर्माण किया जा रहा था जिसका निर्माण स्थानीय पुलिस द्वारा कई बार रोकवा दिया गया था। सोमवार को ग्राम प्रधान अनिल पाण्डेय ने थानाध्यक्ष से जब वार्तालाप की तो कहासुनी हो गई। यह मामला प्रधान संघ के संज्ञान में जब पहुंचा तो पुलिसिया कार्यप्रणाली से ग्राम प्रधानों में आक्रोश फैलता गया।मंगलवार को प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार तिवारी की अगुवाई में विकास खण्ड सिंहपुर, तिलोई और बहादुरपुर के ग्राम प्रधानों ने पुलिस अधीक्षक के नाम सम्बोधित ज्ञापन तिलोई के क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह को सौंपा है।सीओ को सौंपे गये ज्ञापन में प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार तिवारी ने लिखा है कि थानाध्यक्ष के दुर्व्यवहार से पूरे जनपद के प्रधानों में आकोश व्याप्त है थानाध्यक्ष के इस रवैया की प्रधान संघ अमेठी घोर निंदा करता है और थानाध्यक्ष के साथ हल्का सिपाही के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग करता है।इसकी प्रतिलिपि जिलाधिकारी अमेठी के साथ ही तिलोई की उपजिलाधिकारी को भेजी गई है। इस मौके पर प्रधान संघ सिंहपुर के अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव उर्फ सोनू,मोहम्मद अशरफ,वीर बहादुर सिंह,बबलू मिश्रा,गौरव श्रीवास्तव,आशीष मिश्रा, आनंद सिंह, कुंवर दिनेश सिंह उर्फ गुडडू, अभिमन्यु वर्मा, अनुराग मिश्रा, मोनू जायसवाल, अश्वनी सिंह उर्फ रिंकू सिंह,देव नारायण वर्मा सहित अन्य तमाम प्रधान गण मौजूद रहे।