New Ad

ङीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

0

बाराबंकी : जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील नवाबगंज में किया गया। समाधान दिवस में राजस्वए विकास एवं पुलिस विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि जिन प्रकरणों में संयुक्त रूप से निराकरण की आवश्यकता होए उसमें आपसी समन्वय रखते हुए उन मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराये। उन्होंने यह भी कहा है कि प्राप्त हर शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्ता के साथ निस्तारण होना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 148 प्रकरण प्राप्त हुएए जिसमें से मौके पर 08 प्रकरण का निस्तारण किया गया। शेष अन्य प्रकरणों को सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से से निस्तारित करने के आदेश दिये गये। राजस्व विभाग से सम्बन्धित 82 प्रार्थना पत्रए पुलिस विभाग से सम्बन्धित 32 प्रार्थना पत्रए विकास विभाग से सम्बन्धित 11 प्रार्थना पत्रए खाद्य एवं रसद विभाग से 03 प्रार्थना पत्रए चकबन्दी विभाग से सम्बन्धित 04 प्रार्थना पत्रए विद्युत विभाग से सम्बन्धित 02 प्रार्थना पत्रए नगर पालिका से सम्बन्धित 08 प्रार्थना पत्रए अन्य विभागों से सम्बन्धित 06 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसादए मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंहए उपजिलाधिकारी अभय पाण्डेयए अपर मुख्य चिकित्साधिकारीए तहसीलदार नवाबगंजए उपकृषि निदेशकए अपर जिला सूचना अधिकारी सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.