New Ad

किसान कल्याण मिशन मेला में गोष्ठी व प्रदर्शनी

0
माधौगंज/हरदोई: किसान कल्याण मिशन मेला गोष्ठी प्रदर्शनी में अपर कृषि निदेशक लखनऊ ने किसानों को फसल सुरक्षा सहित विभिन्न जानकारियां दी।क्षेत्रीय विधायक ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देकर उन्नतिशीलकिसानों,प्रधानमंत्री आवास योजना,मनरेगा आदि के प्रमाण पत्र प्रदान किए।ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित किसान गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक आशीष कुमार सिंह ने फीता काटकर किया।
उन्होंने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य व केंद्र की सरकार किसानों की उन्नति के लिए तमाम योजनाए चला रही है।विधायक व अपर कृषि निदेशक एस के अग्निहोत्री ने उन्नतिशील किसान  सौरभ कुमार अरविंद कुमार जयपाल विमलेश कुमार वेदपाल रघुनंदन को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए वही प्रधानमंत्री आवास योजना कैटल शेड मनरेगा में 100 दिन तक कार्य करने वाले मजदूरों को प्रमाण पत्र प्रदान किया अपर कृषि निदेशक ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा की महामारी के समय किसान ने अपने कार्य को बखूबी अंजाम देकर देश को संकट से उबारने में भरपूर सहयोग किया।
उन्होंने कहा खेती को व्यवसाय बनाकर नई तकनीकी का इस्तेमाल करें। जागरूक किसान लागत और उपज का मूल्यांकन कर उसके लाभ हानि की जानकारी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खरपतवार, रोग, भंडारण, चूहा या अन्य कीटों द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाया जाता है उनसे बचाव कृषि विभाग द्वारा नई-नई तकनीकी जानकारियों को हासिल कर किसान अपनी उपज को बढ़ाने में सहायक हो सकता है उन्होंने सभी किसानों से कहा के मोबाइल नंबर 94522 47111 एवं 945 2257 111 पर फसल से संबंधित कोई भी जानकारी व फसल में रोगों की जानकारी व उनके बचाव के तरीकों को इन नंबरों पर मैसेज करें कृषि निदेशालय द्वारा किसान को उसकी सूचना उसी के नंबर पर दे दी जाएगी ,जिससे किसान अपने फसल रोग से बचाओ के तरीकों को अपना सकेगा। श्री अग्निहोत्री ने कहा कि गर्मियों के समय किसान अपने खेतों को 9 इंच की जुताई अवश्य करना चाहिए, इससे जमीन में छुपे कीट व खरपतवार के बीच धूप के चलते नष्ट हो जाएंगे। जिला कृषि अधिकारी उमेश साहू ने कृषि विभाग द्वारा चलने वाली योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि किसान रासायनिक उर्वरकों का संतुलित प्रयोग करें। बीडीओ नरोत्तम कुमार  एवं डिप्टी पी जयराम ने नई तकनीकी जानकारी किसानों को प्रदान की। पशु चिकित्सा अधिकारी  डॉ मंजुला ने  किसानों को पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं  के बारे में बताया।  यूपी नेडा,  मत्स्य विभाग,  समाज कल्याण विभाग  के एडीओ धर्मेंद्र कुमार शुक्ला,उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, फसल बीमा,  सिंचाई विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, राजकीय कृषि मंडी,  वन विभाग के लगे स्टालों पर  किसानों ने संबंधित कर्मचारी से जानकारी की।इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अरविंद कुमार कनौजिया, किसान एवं सम्बंधित विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.