New Ad

नवयुग कन्या महाविद्यालय में गीता जयंती के उपलक्ष्य में हुई संगोष्ठी

संगोष्ठी में सभी ने गीता उपदेश की विशेषताओं को किया साझा

0

लखनऊ। राजेन्द नगर स्थित नवयुग कन्या महाविद्यालय के संस्कृत विभाग के द्वारा गीता जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें संयोजिका डा.वन्दना द्विवेदी एवं प्राचार्य प्रो. मंजुला उपाध्याय की अध्यक्षता में भारतीय संस्कृति के विविध आयाम विषय पर किया गया। राष्ट्रीय संगोष्ठी के मुख्य अतिथि केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय एकलव्य परिसर त्रिपुरा के संस्कृत विभाग के अध्यक्ष डॉ पवन कुमार दीक्षित रहे उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गीता में संपूर्ण वेदों का सार निहित है। भारतीय संस्कृति ही हमें जंतु से आदमी बनाती है इस संस्कृत के माध्यम से ही मनुष्य का दूसरा जन्म होता है और श्रेष्ठ मनुष्य हम बन पाते हैं या मानव के लिए देवत्व की संभावनाओं का द्वार खोलती है। वहीं विशिष्ट वक्ता के रूप में डॉ. अश्वनी कुमार पांडे ज्योतिष विभाग के सहायक आचार्य केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय गोमती नगर ने अपने उद्बोधन में कहा कि गीता दर्शन में धार्मिक सहिष्णुता की भावना अत्यंत प्रभावशाली ढंग से व्यक्त होते हैं भारत और विदेशों में भी गीता का बहुत प्रचार प्रसार है संसार की शायद ही ऐसी ही कोई सभ्य भाषा होगी। डॉ भुनेश्वरी भारद्वाज समन्वयक अभिनव गुप्त संस्थान संस्कृत विभाग ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति के विशाद भी गीता में बसंत हो जाता है। आज जब सारा विश्व भूमंडलीकरण के चलते एक गांव बन गया है तो भारतीय संस्कृति ही है जो विश्व संस्कृति की धुरी बन सकती है कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर वंदना द्विवेदी के द्वारा किया गया। प्रो. मंजुला उपाध्याय ने कहा कि आज का युग परमाणु युद्ध की विभीषिका से भयभीत है ऐसे में गीता का उपदेश ही मानवता के लिये मार्गदर्शन कर सकता है। गीता से ही मार्गदर्शन प्राप्त कर जीवन को सुखमय और आनंदमय हम सभी बना सकते हैं कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रीता तिवारी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की डॉ. डॉक्टर सृष्टि श्रीवास्तव, डॉ सुनीता द्विवेदी, प्रो. सुषमा त्रिवेदी प्रो. सीमा सरकार, डॉ नेहा अग्रवाल, डा. संगीता शुक्ला डॉ. विनीता सिंह, नीलम यादव,डॉ. अंजुला कुमारी,डा.ॅ आभा दुबे डॉ सुनीता सिंह, भदौरिया नेहा यादव महाविद्यालय की सम्मानित प्रवक्ता एवं कर्मचारी गण मौके पर उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.