New Ad

गरीबों एवं असहायों की सेवा ईश्वर की सेवा: मेयर गांधी नगर कॉलोनी में गरीबों एवं असहायों को वितरित किये गए कम्बल

0

सहारनपुर(सिटीजन वॉयस संवाददाता) : मेयर संजीव वालिया ने बाबालाल दास रोड स्थित गांधी नगर कॉलोनी में गोमतीदेवी प्रजापति शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में नगर निगम के उपसभापति भूरा सिंह प्रजापति द्वारा आयोजित कम्बल वितरण समारोह में भाग लिया।

उन्होंने कहा कि भूरासिंह प्रजापति द्वारा गरीबों एवं असहाय लोगों के लिए प्रत्येक वर्ष किया जाने वाला यह कम्बल वितरण ईश्वर की सच्ची साधना है।यह लोगों के अनुकरणीय और प्रेरक है। पूर्व विधायक राजीव गुबर ने कहा कि जरुरतमंद लोगों को भोजन खिलाना और सर्दी के मौसम में कपडे़ व कंबल उपलब्ध कराना सच्ची मानव सेवा है।

गोमतीदेवी प्रजापति शिक्षण संस्थान की ओर से मेयर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, समाजसेवी त्रिलोक चंद गुप्ता, पार्षद आशुतोष सहगल, डॉ.विपिन कुमार व डॉ.राजकुमार आदि ने आर्थिक रुप से कमजोर लगभग दो सौ लोगों को कम्बल वितरित किये।कार्यक्रम में विपिन कुमार एडवोकेट, लाला मेघराज सिंह, अरविंद गोयल, मित्रसैन चौहान, डॉ.ज्ञानेंद्र कुमार, इन्द्रसैन, कृपाल सिंह प्रजापति, ब्रजेश प्रजापति व शिवप्रकाश प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.