New Ad

देश में अब तक एक सौ 86 करोड़ 38 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं

0

नईदिल्ली : भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 186.38 करोड़ से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,26,92,477 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च,2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 2.40 करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है।

समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक 10 अप्रैल,2022 को प्रारंभ की गई। अब तक 1,10,212 प्रीकॉशन खुराक लगाई गई हैं। लगातार गिरावट दर्ज करते हुए भारत में सक्रिय मामले आज कम होकर 11,366 रह गए। सक्रिय मामले कुल मामलों के 0.03 प्रतिशत हैं। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों में 796 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,07,834 हो गई है।

बीते 24 घंटे में कोरोना के 975 नए मामले सामने आएं। पिछले 24 घंटों में कुल 3,00,918 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 83.14 करोड़ से अधिक जांच की गई हैं। साप्ताहिक और दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई है। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.26 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर भी 0.32 प्रतिशत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.