New Ad

गैस सिलेंडर के बढ़े दामों को लेकर सपा विधायक ने निकाली शोभा यात्रा

0
कानपुर :  शहर में आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेयी ने रविवार को हीरामन का पुरवा के साथ ही  हरबंस मोहाल क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडर की शोभा यात्रा निकाली गयी। इस दौरान शोभा यात्रा के माध्यम से सिलेंडर के बढ़े हुए दामों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। आरोप लगाते हुए सपा विधायक ने कहा कि गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि के कारण गैस सिलेंडर दुर्लभ होता जा रहा है। सिलेंडर के बढ़े दामों से जनता परेशान है। इस दौरान लोग भजन गाते हुए चल रहे थे। लोगो की ओर से सिलेंडर का फूल माला पहना कर स्वागत किया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.