New Ad

सपा के लकी यादव, रागिनी , तूफानी सरोज , पंकज पटेल और भाजपा के रमेष मिश्र विजयी

0

जौनपुर : जिले के नौ विधान सभा क्षेत्रो मंे गुरूवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुए मतगणना की अधिकृत घोषणा षाम 6 बजे तक नहीं की गयी। जानकारी के अनुसार मल्हनी विधान सभा में जद यू के प्रत्याषी पूर्व सांसद धनन्जय को सपा के लकी यादव ने 13535 मतो से पराजित किया । सपा के लकी यादव को 77591 मत मिले जबकि जदयू प्रत्याषी को 64056 मत ही मिले।

तीसरे नम्बर पर रहे बसपा प्रत्याषी षैलेन्द्र यादव को 18394 तथा भाजपा के केपी सिंह को 13467 मत ही प्राप्त हो सके। षाहगंज विधान सभा क्षेत्र से निषाद पार्टी के प्रत्याषी रमेष सिंह ने चार बार विधायक एवं दो बार मंत्री रहे षैलेन्द्र यादव को 8193 मतों से पराजित कर जीत दर्ज किया। रमेष सिंह को 66587 मत मिले जबकि सपा प्रत्याषी ष्षैलेन्द्र यादव ललई को मात्र 58394 ही मत मिले।

बदलापुर विधान सभा में विधायक भाजपा प्रत्याषी रमेष मिश्रा ने सपा के ओम प्रकाष दुबे बाबा को पराजित किया। मछलीशहर सुरक्षित से सपा प्रत्याशी डा. रागिनी सोनकर की भी जीत हुई उन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी भाजपा के मेहीलाल को पराजित किया। जफराबाद विधान सभा से सपा गठबन्धन सुभासप के प्रत्याषी जगदीष नारायण राय ने विजयश्री हासिल किया। राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी भाजपा विधायक डा0 हरेन्द्र प्रताप सिंह को पराजित किया। केराकत विधान सभा से सपा के पूर्व सांसद तुफानी सरोज ने विजय हासिल किया है।

उन्होने भाजपा विधायक दिनेष चौधरी को मात देने में सफलता हासिल किया। मड़ियाहूं से अपना दल प्रत्याषी आरके पटेल ने जीत दर्ज किया। मुंगरा बादशाहपुर पंकज पटेल समाजवादी पार्टी से चुनाव जीत दर्ज किया। मछलीशहर से सपा प्रत्याशी डा. रागिनी सोनकर की भी जीत हुई। पूर्वान्ह 10 बजे के बाद ही प्रत्याषियों के मतो का उतार चढाव जारी रहा। कई तरह के अफवाहों का भी बाजार गर्म रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.