New Ad

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू गिरफ्तार अमेठी में दलित किशोरी से मिलने जा रहे

0

यूपी : अमेठी में दलित किशोरी की पिटाई के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया साथ में कई कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि दो दिन पहले दलित किशोरी की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था।

इस वीडियो को ट्वीट कर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधा था। बताया जा रहा है रामलीला मैदान से उन्होंने हजारों कांग्रेसियों के साथ जन आक्रोश यात्रा निकाली थी। पुलिस ने यात्रा को गांधी चौक के पास रोकने का प्रयास किया तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं से नोक झोंक हो गई।

इस पर अजय कुमार लल्लू कार्यकर्ताओं के साथ रास्ते में धरने पर बैठ गए। जिससे वहां जाम लग गया। जाम हटवाने के लिए पुलिस ने अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार कर लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.