New Ad

थाना अध्यक्ष को अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर किया सम्मानित

0

रायबरेली :  प्रदेश भर में जहां विश्व महिला दिवस के अवसर पर पूरे देश प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन कर महिलाओं को व प्रतिभाशाली छात्राओं तथा अधिकारियों को सम्मानित किया जा रहा है वही जनपद की महिला थाना अध्यक्ष उपनिरीक्षक उमा अग्रवाल सहित पूरे थाने की महिला पुलिस कर्मियों को भाजपा नेत्री एडवोकेट अनीता श्रीवास्तव ,प्रियंका अवस्थी, ब्राह्मण महासभा सहित अन्य महिला अधिवक्ताओं द्वारा थाने पर पहुंचकर सर्वप्रथम महिला थाना अध्यक्ष उमा अग्रवाल को माला पहनाकर वा पुष्पगुच्छ देकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी

उल्लेखनीय है कि बीते कई वर्षों से जनपद में उत्कृष्ट कार्यों के चलते कई चौकियों में अपनी सेवाएं  देने वाली संघर्ष शील व कुशल ऊर्जावान महिला पुलिस अधिकारी उप निरीक्षक उमा अग्रवाल को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति योजना के लागू होने के बाद इनके उत्कृष्ट कार्य के चलते महिला थाना अध्यक्ष बनाया गया थाना अध्यक्ष बनते ही महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था का बेड़ा लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत पूरे जनपद में स्कूलों कालेजों व सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाकर बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक करने का काम किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.