New Ad

राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी में सुखवीर कौर करेंगी पंजाब की कप्तानी

0

इंफाल  में शुरू होने वाली 12वीं हाकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने वाली पंजाब महिला हाकी टीम की कप्तानी करेंगी।भारत के प्रमुख हॉकी संगठन हॉकी इंडिया द्वारा हॉकी पंजाब के निलंबन के बाद नियुक्त हॉकी पंजाब की एडहॉक कमेटी के सदस्य ओलंपियन बलविंदर सिंह शम्मी ने रविवार को बताया कि 11 से 22 मई तक इंफाल में आयोजित होने वाली 12वीं हाकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने वाली पंजाब महिला हॉकी टीम का नेतृत्व सुखवीर कौर करेंगी

जब कि सुरजीत हाकी सोसाइटी द्वारा संचालित हाकी एकेडमी की खिलाडी हरजोत कौर पंजाब टीम की उप कप्तान होगी।शम्मी के अनुसार पंजाब हॉकी टीम में अन्य खिलाडिय़ों में ताशिबा, सुखप्रीत कपूर, जसलीन कौर, पवनदीप कौर, जेसिकादीप कपूर, अमनप्रीत कौर, किरणप्रीत कौर, लखवीर कौर, हरजोत कौर सुखप्रीत कौर, लखविंदर कौर, सुखविंदर कौर, सानिया को शामिल किया गया है जबकि गुरजीत कौर, मनदीप कौर, हरलीन कौर और सुखमीत कम्बोज को स्टैंड बाई प्लेयर्स के रूप में चुना गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.