New Ad

सुलेखा बनी तिलसड़ा ग्राम पंचायत की नई प्रधान,341 वोटों से दर्ज की जीत

0

कानपुर : तिलसड़ा ग्राम पंचायत की नई प्रधान सुलेखा कुशवाहा बनी हैं। मंगलवार को हुई मतगणना में कुल 1294 वोट पाकर वह विजयी हुईं। उन्होंने अपनी प्रतिद्व्ंद्वी शशि यादव को 341 वोटों से हराया। तिलसड़ा में इससे पहले सुलेखा की सास शकुंतला प्रधान थीं। बीते 25 नवंबर को बीमारी से उनका देहांत हो जाने के बाद यहां उपचुनाव कराए गए हैं। तिलसड़ा ग्राम पंचायत में अमरीपुर,धौकलपुर और प्रतापपुरवा मजरे लगते हैं। 3282 मतदाताओं के बीत तीन प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे थे।

इसमें मुकाबला सुलेखा कुशवाहा और शशि यादव के बीच ही था। शशि की सास राजकुमारी भी मैदान में उतरी थीं। लेकिन,उन्हें डमी कंडिडेट माना जा रहा था। उनके चुनाव चिह्न &https://www.youtube.com/channel/UCcj8JxdUrXPVdAxW-blFheA8216;अनाज ओसता किसान&https://www.youtube.com/channel/UCcj8JxdUrXPVdAxW-blFheA8217; को सिर्फ दो वोट मिले। वहीं सुलेखा (कन्नी) को 1294 तो शशि (इमली) को 953 वोट मिले। इसके साथ ही कुल 64 वोट अवैध हो गए। इससे पहले सोमवार को प्रधान पद के लिए शांतिपूर्वक मतदान कराए गए थे। इस दौरान कुल 70.17 प्रतिशत वोटिंग हुई। 2303 मतदाताओं ने वोट डाले थे।

मंगलवार को पांच चरणों में मतपत्रों की गिनती की गई। पहले चरण में ही सुलेखा 23 वोटों से आगे हो गईं थीं। इसके बाद दूसरे में यह अंतर 166 वोटों का हो गया। तीसरे चरण में सुलेखा 186 वोटों से आगे चल रही थीं। चौथे चरण में वह 393 वोटों से आगे हो गईं। पांचवे चरण में उन्हें कुछ झटका लगा। हालांकि,फिर भी उन्होंने 341 वोटों से जीत हासिल की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.