New Ad

सूर्य देव का दूसरे दिन भी नहीं हुआ दर्शन,जन जीवन ठंड से बेहाल

0
कुड़वार,सुल्तानपुर : जनवरी माह में चल रही इस समय हाड़ कंपा देने वाली भीषण ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी धूप नहीं निकली। शुक्रवार सुबह छाए घने कोहरे से लोगों को आवाजाही में मुश्किल हुई। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलने के लिए मजबूर होना पड़ा।
पछुआ हवा चलने से न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 5.5डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।दिन भर आसमान में धुंध छाई रही।शाम होने पर फिर ठंड बढ़ गई। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा लिया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.