उरई (जालौन) जिलाधिकारी चांदनी सिंह की अध्यक्षता में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 का वितरण कार्यक्रम का आयोजन रानी लक्ष्मीबाई सभागार विकास भवन में किया गया शिक्षा के अंतर्गत भारत सरकार के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों द्वारा विद्यालय में उपलब्ध भौतिक अवस्थापना सुविधाओं का ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण किया गया जिनका जिला प्रशासन ने टीम गठित कर टीम ऑनलाइन एवं भौतिक सत्यापन किया सत्यापन टीम ने कुल 38 विद्यालयों का चयन किया। जिसमें डकोर ब्लाक के ग्राम बजीदा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका स्वयं प्रभा दुबे को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने कहा कि प्रधानाचार्य को विद्यालयों में बच्चों की शिक्षा को लेकर और अधिक बेहतर कार्य करने की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है उनको सारी सुविधा मिले वह देश का भविष्य है।उन्होंने सम्मानित किए गए सभी लोगों को शुभकामनाएं दी। सम्मानित होने के बाद शिक्षिका स्वयं प्रभा दुबे ने कहा कि उनका हमेशा प्रयास रहता है कि बच्चों को उचित मार्गदर्शन के साथ-साथ अच्छी शिक्षा मिलती रहे और इसके लिए वह आगे भी यहीं मेहनत जारी रखेंगी।