New Ad

पत्रक बांट कर बताईं मोदी-योगी सरकारों की उपलब्धियां

वार्डों का भ्रमण करते हुए लोगों की समस्याएं सुनीं

0

अतर्रा। नगर निकाय के चुनाव को लेकर लोगों को भाजपा से जोड़ने की चलाई जा रही मुहिम के तहत पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी संबंधित प्रपत्र वितरित कर लोगों को सरकार की उपलब्धियों का बखान करने में जुटे हैं। कस्बे में रोजाना कई टोलियां वार्डों को रवाना हो रही हंै।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा हर घर जनसंपर्क अभियान के तहत हिंदी में नगर निकाय के चुनाव में लोगों को पार्टी से जोड़ने की मुहिम के तहत कस्बे के वार्ड वार्ड भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर मोहल्ले मोहल्ले घूम रही हैं। पदाधिकारी व कार्यकर्ता एक ओर जहां सरकार की उपलब्धियों का बखान कर रहे हैं वही मोहल्ले की समस्याओं से भी परिचित होकर लोगों से सीधा संवाद करने में जुटे हैं। मंगलवार को संजय नगर प्रभारी भाजपा नेता राकेश गौतम मेजर के नेतृत्व में शक्ति केंद्र संयोजक संतोष रैकवार, बूथ अध्यक्ष विष्णु गुप्ता बड़कू, महामंत्री राजवेंद्र सिंह, मंडल मंत्री हरिओम त्रिपाठी, मधुकर पांडेय, विष्णुकांत चैरिहा, प्रियांशु गुप्ता, ब्रह्म दत्त गुप्ता, मृत्युंजय गुप्ता, गोरेलाल गुप्ता, रामकृष्ण गुप्ता, हर्षित गुप्ता आदि ने भ्रमण कर लोगों को प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। महिला मोर्चा महामंत्री मंजू चैरिहा के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं के साथ कस्बे के राजेंद्र नगर, सिविल लाइन, शिवपुरी, लाल थोक आदि वार्डों का भ्रमण करते हुए लोगों से संवाद करते हुए समस्यां सुनकर निदान का भरोसा दिलाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.