New Ad

अप्रैल में रिकार्डतोड़ गर्मी पडऩे से दोपहर हुई वीरान

0 110

रायपुर : इस वर्ष अप्रैल माह में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते वर्षों का रिकार्ड गर्मी का टूट रहा है। पिछले हफ्ते के घटते बढ़ते तापमान को देखें तो तापमान महासमुंद, मुंगेली, बिलासपुर एवं रायगढ़ जिले में 42 डिग्री पार होकर 44 डिग्री पर आकर थमा है। राजधानी में भी तापमान 42, 43 डिग्री के आसपास मौसम विभाग द्वारा दर्ज किया जा रहा है।

भारी गर्मी के बीच जहां तपिश में इजाफा हुआ है वहीं राजधानी की सड़कें दोपहर में वीरान होना शुरू हो गई है। शासकीय अशासकीय क्षेत्र में कार्यरत कामकाजी लोग ही सड़कों पर नजर आ रहे हैं। भीषण गर्मी में इजाफा होते ही ठंडे पदार्थों की बिक्री में इजाफा हुआ है। ककड़ी, गन्नारस, मठा, लस्सी, दही श्रीखंड जल जीरा, कच्चे आम पना, फलों में खरबूज, तरबूज आदि की बिक्री में अच्छा प्रतिसाद व्यापारियों को मिल रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार उमस भरी गर्मी के चलते आज प्रदेश के कुछ स्थानों में बारिश के छीटें पडऩे की संभावना है।वहीं अप्रैल में पड़ रही गर्मी को देखते हुए शहर के बुजुर्गों का मामना हैकि इस वर्ष मर्ह जून में तापमान 47, 48 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। विदित हो कि अभी नौतपा बाकी है। नौतपा में पानी नहीं गिरता है तो इस वर्ष मानसून के भी सामान्य रहने की संभावना शहर के जानकार किसानों ने व्यक्त की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.