New Ad

निर्विवाद उत्तराधिकार को खतौनियों में दर्ज करने हेतु संचालित होगा अभियान अभियान के लिए शासन ने जारी किया रोस्टर

0

बहराइच: जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि शासन के निर्देश पर जनपद में संक्रमणीय भूमिधरी अधिकार व अविवादित वरासत दर्ज करने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जायेगा। विशेष अभियान हेतु शासन द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार 30 मई से 15 जून 2023 तक राजस्व व तहसील अधिकारियों द्वारा भ्रमण कर राजस्व ग्रामों में प्रचार-प्रसार तथा खतौनियों पढ़े जाने के साथ-साथ लेखपाल द्वारा वरासत हेतु प्रार्थना-पत्र प्राप्त कर उन्हें आनलाइन भरने की कार्यवाही की जाएगी। जबकि 16 जून से 01 जुलाई 2023 तक क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा ऑनलाइन जॉच की प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
निर्धारित रोस्टर के अनुसार 02 जुलाई से 17 जुलाई 2023 तक राजस्व निरीक्षकों द्वारा जॉच एवं आदेश पारित करने की प्रक्रिया के साथ-साथ नामान्तरण आदेश की आर-6 में दर्ज करने के पश्चात् खतौनी की प्रविष्टियों को भूलेख साफ्टवेयर में अद्यावधिक करने की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी। विशेष अभियान के लिए दी गई व्यवस्था के तहत 18 जुलाई से 23 जुलाई 2023 के मध्य प्रत्येक लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार एवं उपजिलाधिकारी इस आशय का प्रमाण-पत्र जिलाधिकारी को सौपेंगे कि उनके क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित राजस्व ग्रामों में निर्विवाद उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण दर्ज होने से अवशेष नही है। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जिले के समस्त उप जिलाधिकारियों व तहसीलदारों को निर्देश दिया है कि शासन की मंशानुरूप अभियान के सफल संचालन हेतु तहसील स्तर पर प्रतिदिन की जा रही कार्यवाही की स्वयं प्राथिमकता के आधार पर समीक्षा करते रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.