New Ad

ग्राम प्रहरियों के घर सीओ ने चाय पर की कानून व्यवस्था की चर्चा

0

 

मेंहदावल। पुलिस विभाग के आलाधिकारियों ने शुक्रवार को अलग-अलग थाना क्षेत्र के एक-एक ग्राम प्रहरी के घर पहुंच कर चाय पर चर्चा की। सीओ ने ग्राम प्रहरी से समस्याओं और गांव में होने वाले अपराध के बारे में जानकारी ली।
          शुक्रवार को मेंहदावल सर्किल क्षेत्र के बेलहर , धर्मसिंहवा ,बेलहर थानों में प्रहरियों के साथ चाय पर चर्चा की। चाय पर चर्चा करते हुए सीओ अम्बरीष सिंह भदौरिया ने ग्राम प्रहरी से क्षेत्र में होने वाले अपराध, संदिग्धों के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। गांव में आने जाने वाले संदिग्ध लोगों को पुलिस के अधिकारियों को सूचना देने की बात कही। इसके बाद परिवार और बच्चों के बारे में जानकारी ली। आगे उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों की जानकारी सबसे पहले ग्राम प्रहरी को होती है। अगर ग्राम प्रहरी समय रहते इसकी जानकारी दें तो अपराध रोका जा सकता है। कहा कि सभी निरीक्षक व बीट के पुलिस कर्मी ग्राम प्रहरी से संवाद बनाकर काम करें।
Leave A Reply

Your email address will not be published.