
इंदौर : महिला दिवस पर तीन सहेलियां अपने दोस्त के साथ चाय पीने गई तो सिगरेट का धुंआ देखकर योग पर चाूक निकाल दिया। विवाद बढ़ा तो एक ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया बाद में अपने दो अन्य साथियों से भी युवक की पिटाई करा दी। युवक थाने पर पहुंचता उसके पहले ही चारों लड़कियां थाने पहुंची और छेड़छाड़ की शिकायत की लेकिन पुलिस ने मामले की जांच की तो लड़कियों पर ही प्रकरण दर्ज कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना नेहरु नगर के गली नंबर नौ में एक चाय की दुकान के बाहर चार लड़कियां और उनके दो साथियों ने योग के साथ मारपीट की। वे चाकू से हमला कर फरार हो गए। एक लड़की इस दौरान खुलेआम चाकू लहराते नजर आई वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी लड़कियों पर केस दर्ज किया है।
टीआई अजय वर्मा के मुताबिक संदीप पिता मुकेश निवासी लाला का बगीचा ने बताया कि वहां हाउसकीपिंग का काम करता है साहब नेहरु नगर की गली नंबर नौ में चाय पीने गया था यहां दुकान के बाहर खड़े होकर सिगरेट पी रहा था। इस दौरान सिगरेट का धुंआं मां बेटी चार लड़कियों पर चला गया। इस बात को लेकर चारों विवाद करने लगी।
इस दौरान एक लड़की ने चाकू निकाला और संदीप को डराने लगा इसके बाद वहां लड़कियों के दोस्त भी पहुंच गए उन्होंने भी दुकान पर बैठे युवक से मारपीट की इसके बाद एक लड़की ने चाकू निकालकर संदीप के पैर पर मार दिया। उस घटना के बाद चारों लड़कियां वहां से भाग गई संदीप को उपचार के लिए बाय अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक जिन लड़कियों ने संदीप पर हमला किया वहां पहले थाने पहुंची और यहां संदीप पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया लेकिन पुलिस ने जांच की तो मामला उल्टा निकला। पुलिस ने बताया कि यह लड़कियां क्षेत्र में मारपीट और अन्य वारदातों में शामिल रहती हैं।