New Ad

सड़क पर उतरी गृहणियां, बढ़ी वनरक्षक की मुश्किलें

0

सुल्तानपुर : महिलाओं का अपमान करने वाले वन विभाग के वनरक्षक की मुश्किलें अब बढ़ना शुरू हो गई हैं। महिलाओं की आबरू की बोली लगाए जाने के मामले में उसके खिलाफ गृहणियां अब सड़क पर उतर आई हैं। रूद्र उत्थान सेवा समिति की महिलाएं ने आज डीएम रवीश गुप्ता से मुलाकात किया और आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का एक मांग पत्र उन्हें सौंपा है जानकारी के अनुसार मामला जिले के धनपतगंज ब्लॉक क्षेत्र से जुड़ा है। वनरक्षक नरेंद्र सिंह का बीते दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें उसने महिलाओं की आबरू की कीमत लगाया था। वीडियो में नरेंद्र सिंह ने कहा था कि ऊपर भगवान है और फिर उसने खुद को शैतान की संज्ञा दी थी। महिलाओं की आबरू से खुलेआम मजाक उड़ाने वाला वनरक्षक काफी चर्चा में रहा।

बावजूद इसके वन विभाग के अधिकारी उस पर मेहरबान रहे। इसके बाद अब रूद्र नारी उत्थान समिति की महिलाएं जिलाधिकारी से मिली। महिलाओं ने ज्ञापन दिया और अपनी पीड़ा से अवगत कराया। महिलाओं ने कहा कि इससे महिलाओं की सम्मान को ठेस पहुंचा है। मुकदमा दर्ज कर सख्त से सख्त कार्रवाई वनरक्षक के खिलाफ किए जाने की मांग उठाई गई। रूद्र नारी उत्थान सेवा समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष जया सिंह ने कहा कि वनरक्षक नरेंद्र सिंह नाम का व्यक्ति है जो महिलाओं को खुलेआम गालियां दे रहा है। इससे हम सभी महिलाएं आहत हैं और जिलाधिकारी से मिलने आए हैं। हम डीएम से मिलकर बहुत आशावान है। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ निलंबन की गई कार्रवाई करते हुए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाना चाहिए। वीडियो में नरेंद्र सिंह बुजुर्ग महिलाओं का 50000 और युवा लड़कियों का ₹100000 बोली लगा रहा है। हम सभी भाई और बहनों की मां बहने होती हैं। हम सभी उसके जल्द से जल्द निलंबन की मांग को लेकर आए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.