New Ad

डिप्टी सीएम को हराने वाली विधायक हुई हाउस अरेस्ट! | Pallavi Patel | Sirathu | Samajwadi Party

0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा की जीत हुई है लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद एक महिला का नाम लगातार चर्चा में है। यह महिला समाजवादी पार्टी के टिकट पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव मैदान में खड़ी थी। डिप्टी सीएम के समर्थन और इस महिला के खिलाफ मोदी सरकार की एक मंत्री तक चुनाव प्रचार करने पहुंचीं। इस सीट पर केशव प्रसाद मौर्य के अलावा 18 अन्य प्रत्याशियों से उनकी टक्कर थी लेकिन जब वोटों की गिनती खत्म हुई तो परिणाम चौंकाने वाले थे। इस महिला ने भाजपा लहर में भी केशव प्रसाद मौर्य को भारी मतों से हरा दिया। यहां बात हो रही है कौशांबी के सिराथू विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कराने वाली महिला प्रत्याशी पल्लवी पटेल की। अपनी दमदार जीत के साथ पल्लवी पटेल ने राजनीति में अपना दमखम दिखा दिया। चलिए जानते हैं आखिर पल्लवी पटेल कौन हैं? कैसा है पल्लवी पटेल का राजनीतिक करियर और जानिए सिराथू विधानसभा सीट पर पल्लवी पटेल की जीत कहानी।

पल्लवी पटेल का जीवन परिचय

केशव प्रसाद मौर्य को हराने वाली पल्लवी पटेल एक राजनीतिक परिवार से आती हैं। मोदी कैबिनेट मंत्री और अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का नाम तो हर कोई जानता है लेकिन पल्लवी पटेल कोई और नहीं, बल्कि भाजपा समर्थक अनुप्रिया पटेल की बड़ी बहन हैं। पल्लवी पटेल का जन्म साल 1980 में यूपी के कानपुर में हुआ था। उनके पिता अपना दल के संस्थापक सोने लाल पटेल और माता कृष्णा पटेल हैं। पल्लवी अनुप्रिया पटेल की बड़ी बहन हैं।

पल्लवी पटेल की शिक्षा

सोने लाल पटेल की बेटी पल्लवी विज्ञान की छात्रा रही हैं। उन्होंने बायो-टेक्नोलॉजी में स्नातक किया है। इसके अलावा सब्जियों और फलों में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की है।

पल्लवी पटेल का राजनीतिक जीवन

पिता सोने लाल के निधन से पहले साल 2008 में ही पल्लवी पटेल राजनीति में कदम रख चुकी थीं लेकिन 2009 में सोने लाल की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद पल्लवी राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय हो गईं। जब मां कृष्णा पटेल ने अपना दल पार्टी की कमान संभाली तो अनुप्रिया पटेल को पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। इसके बाद साल 2014 में पल्लवी को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया। लेकिन अनुप्रिया ने इस फैसले का विरोध किया। परिवार में कलह के बाद अनुप्रिया पटेल ने मां का साथ छोड़ दिया और साल 2016 में पार्टी दो खंड में बट गई। पल्लवी अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.