New Ad

देश कभी नहीं भुला पायेगा ऊधम सिंह की कुर्बानी: मेयर डॉ.भीमराव अम्बेडकर समिति ने मनायी शहीद ऊधम सिंह की 122वीं जयंती

0

सहारनपुर(सिटीजन वॉयस संवाददाता) : डॉ.भीमराव अम्बेडकर समिति (रजि.) द्वारा आजादी के दीवाने और महान क्रांतिकारी सरदार ऊधम सिंह की 122वीं जयंती आज देहरादून रोड स्थित अंबेडकर चौराहे पर मनायी गयी। मेयर संजीव वालिया ने शहीद ऊधम सिंह को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ऊधम सिंह देश में सर्वधर्म समभाव के प्रतीक थे और इसीलिए उन्होंने अपना नाम बदलकर राम मौहम्मद सिह आजाद रख लिया था

जो तीन धर्माे से सम्बद्ध था। क्रांतिकारियों के साथ मिलकर उन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ी। जलियावाला बाग कांड के वह प्रत्यक्षदर्शी थे। उस सामूहिक नरसंहार ने उनके मन पर ऐसा प्रभाव डाला कि उन्होंने लंदन जाकर हत्याकांड के 21 साल बाद नरसंहार के दोषी अंग्रेज जनरल डायर को गोलियों से भून दिया। मेयर वालिया ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह की गणना देश को मिली आजादी के मुख्य महानायकों में की जाती है।

उनकी कुर्बानी देश कभी भुला नहीं पायेगा और सदैव ऋणी रहेगा। इसके अलावा पार्षद प्रतिनिधि सुरेन्द्र धवन, समिति संरक्षक नरेश चंद्रा, समिति अध्यक्ष अतर सिंह गौतम, सचिव इलम सिंह, उपाध्यक्ष रामपाल गौतम व प्रबंधक भोपालसिह गौतम आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मोहर सिंह, रवीपाल गौतम,योगेश कुमार, शम्भू सिंह,सुरेन्द्र फौजी, विनोद गौतम व प्रदीप गौतम आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.