New Ad

अधिकारियों ने बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को परखा

0

जिला जज, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त से किया उप कारागार का निरीक्षण

महोबा : मंगलवार को जिला जज देवेंद्र सिंह, सीजेएम अल्का चैधरी, जिलाधिकारी मनोज कुमार व पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह द्वारा संयुक्त रुप से उपकारागार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान जेल अधीक्षक उपकारागार भोलानाथ मिश्रा को पायी गयी सामान्य कमियों को जल्द ठीक कराने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान सभी उच्चाधिकारियों ने जेल में निरुद्ध बंदियों से उनकी समस्याओं व व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली

पुरुष एवं महिला बैरक, अस्पताल, भोजनालय का भी निरीक्षण किया गया, इस दौरान बन्दियों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को भी परखा गया तथा बीमार बन्दियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली गयी, जिसके क्रम में उन्होने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि जेल परिसर और बेरकों में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाये और नियमानुसार बंदियों को आवश्यक सुविधायें उपलब्ध करायी जायें, यह भी कहा कि गर्मियों के मौसम को दृष्टिगत रखते हुये पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.