New Ad

नशे में पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने वाला अब ठीक से चल भी नहीं पा रहा

0

इंदौर : एरोड्रम इलाके में शराब के नशे में पुलिस की पिटाई करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तारी के पहले पुलिस से भागने की फिराक में वह अपने हाथ-पैर तुड़वा बैठा। पुलिस ने मरहम-पट्टी कराने के बाद उसी के इलाके में जुलूस निकाला। पुलिस ने उससे उठक-बैइक भी लगवाई। एरोड्रम टीआई संजय शुक्ला के मुताबिक गांधीनगर थाने में पदस्थ कांस्टेबल जयप्रकाश जायसवाल शुक्रवार दोपहर दो बजे वेंकटेश नगर से गुजर रहे थे।

इसी दौरान नशे में धुत्त दिनेश प्रजापति (32) बाइक लहराते हुए गुजर रहा था। जयप्रकाश ने उसे टोका जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया। दिनेश ने जयप्रकाश पर लाठी से हमला कर दिया। काफी देर तक ल_ से कांस्टेबल जयप्रकाश को पीठता रहा। कांस्टेबल जैसे-तैसे जान बचाकर मौके से भाग गया।

वहां मौजूद लोग कांस्टेबल जयप्रकाश की मदद करने के बजाय घटना का वीडियो बनाते नज आए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दिनेश प्रजापति को पकड़ लिया था। रविवार को इलाके में पैदल उसका जुलूस निकालने के साथ उससे उठक-बैठक भी करवाई गई। इस दौरान वह पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता नजर आया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.