New Ad

सपाइयों ने अपने अध्यक्ष का जगह जगह पर किया जोरदार स्वागत।

0

उन्नाव : सोमवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की खेत खलिहान, कुटीर उद्योग बचाओ, रोजगार दो, किसान-नौजवान पटेल रथ यात्रा उन्नाव जिले में पहुंची। यहां पर सपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का जगह-जगह माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में हुंकार भरी, बेरोजगारी, मंहगाई, किसानों की समस्याओं पर मौजूदा सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

जिले में पटेल रथ यात्रा तकरीबन पौने तीन बजे पहुंची।जिसके बाद उन्नाव हरदोई मार्ग पर सफीपुर अहमदाबाद माथर,होते हुए किसान रथ यात्रा कालीमिट्टी चौराहा स्थित सपा विधानसभा अध्यक्ष रमेश रावत के आवास के सामने पहुंची।जहां पर सपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव,एम एल सी सुनील सिंह साजन,पूर्व विधायक बदलू खां,बांगरमऊ विधानसभा अध्यक्ष रमेश रावत अजीत रावत समेत कई अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।इस दौरान पूर्व विधायक बदलू खां एवं विधानसभा अध्यक्ष रमेश रावत द्वारा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को चांदी का मुकुट पहनानें के साथ कई किलो के पुष्पों की माला पहना कर उनका स्वागत  किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.