New Ad

भोजपुरी फिल्म आन बान शान का ट्रेलर रिलीज हुआ

0

लखनऊ : ए बी 5 मल्टीमीडिया के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म &https://www.youtube.com/channel/UCcj8JxdUrXPVdAxW-blFheA8216;आन बान शान&https://www.youtube.com/channel/UCcj8JxdUrXPVdAxW-blFheA8217; का ट्रेलर वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब पर जारी हुआ। इस बात की जानकारी आज फिल्म के निर्माता विनोद कुमार गुप्ता ने राजधानी में पत्रकारों को दी उन्होंने बताया कि भोजपुरी फिल्म आन बान शान की शूटिंग भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में हुई है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू, काजल यादव, अवधेश मिश्रा, मनोज टाइगर, देव सिंह की मुख्य भूमिका में हैं,

इसके अलावा शैलेंद्र श्रीवास्तव, राजा गुरु, ज्योति कैलाश, अनीता रावत, रितु पांडे, रमेश नौटियाल, अंबिका वाणी, सोनल त्रिवेदी, अशोक त्रिपाठी, चंदन कश्यप, वंदना मिश्रा, सुरेश तिवारी अन्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि फिल्म की कथा पटकथा प्रमोद शास्त्री ने लिखी है। अन्य निर्माता है विजय गुप्ता। फिल्म के निर्देशक हैं प्रमोद शास्त्री।डायलॉग एस के चौहान के हैं, संगीतकार हैं मधुकर आनंद। कोरियोग्राफर हैं कानू मुखर्जी।

फिल्म निर्माता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि फिल्म आन बान शान एक ऐसे युवा की कहानी है, जिसके दिल में देश भक्ति माता पिता की सेवा व उनके दिए हुए संस्कार का अनुकरण करने और जीवन में कुछ कर दिखाने की प्रबल इच्छा है। उन्होंने बताया कि फिल्म आन बान शान जनवरी 2021 में अखिल भारतीय स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.