New Ad

 केंद्रीय रक्षा मंत्री शनिवार दिन में राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज (एनडीसी) के दीक्षांत समारोह में पहुंचे

0

दिल्ली : केंद्रीय रक्षा मंत्री शनिवार दिन में राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज (एनडीसी) के दीक्षांत समारोह में पहुंचे। यहां उन्होंने देश के सामने उपस्थित चुनौतियों, जियोपॉलिटिक्स मसलों और भारत की रक्षा रणनीति के बारे में बात की। रक्षा मंत्री सिंह ने कहा, महामारी के बावजूद छात्रों ने चुनौतियों को अवसर में बदला। एनडीसी ने रणनीतिक मामलों में हमेशा ही अहम भूमिका निभाई है। हम ज्ञान प्राप्त करने के लिए आपकी खोज को सुविधाजनक बना सकते हैं।

राजनाथ सिंह ने अफगानिस्तान की बदलती परिस्थितियों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि, अफगानिस्तान में हाल की घटनाओं ने हमारे समय की वास्तविकता को उजागर किया है। वह बोले कि जियोपॉलिटिक्स परिस्थितियों के विकास के बारे में एक ही चीज निश्चित है और वह उसकी अनिश्चितता है। राज्यों की सीमाओं में बदलाव आज उतनी तेजी से नहीं हो सकते जितने कभी होते थे। उन्होंने आगे कहा हालांकि, राज्यों की तेजी से बदलती संरचना और उस पर बाहरी शक्तियों का प्रभाव पूरी तरह से स्पष्ट है। यह घटनाएं राजनीतिक शक्ति की भूमिका और राज्य संरचना व व्यवहार को बदलने के लिए आतंक के इस्तेमाल पर प्रश्न उठाती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.