आज यानी 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज यानी 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मुंबई के पाली हिल स्थित घर वास्तु अपार्टमेंट में दोनों दोपहर में 2:30 से 4:00 बजे के बीच पंजाबी रीति-रिवाज से सात फेरे लेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल की हल्दी सेरेमनी पूरी हो गई है। अब चूड़ा सेरेमनी और कुल देवता की पूजा जैसी सभी रस्में होंगी। जिसमें दोनों के फैमिली मेंबर्स, क्लोज फ्रेंड्स और कुछ सेलेब्स शामिल हैं।