New Ad

दाहसंस्कार में गये दो मासूमों की कुआनो नदी में डूबने से मौत, गांव में मचा कोहराम

0

संतकबीरनगर : धनघटा थाना क्षेत्र के पौली गांव के दो मासूमों की कुआनो नदी में नहाते समय डूब कर मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र तथा गांव में कोहराम मच गया है। एक साथ एक ही गांव में दो मासूमों की मौत से पूरे गांव का दिल दहल उठा है।धनघटा थाना क्षेत्र के पौली गांव निवासी मनोज के बाबा का 2 दिन पूर्व मृत्यु हो गई थी। मनोज बाहर रहता था। मनोज के आने तक उसके बाबा के पार्थिव शरीर को दौलतपुर कुआनो नदी के किनारे दफना दिया गया था। आज मनोज गांव के कुछ लोगों के साथ अपने बाबा का मिट्टी देने गया था। मिट्टी देने के बाद गांव के सभी लोग कुआनो नदी में और स्नान करने लगे। इन्हीं लोगों के साथ सूरज पुत्र शिव मूरत उम्र 12 वर्ष तथा प्रियांशु पुत्र रघुनाथ उम्र 6 वर्ष यह दोनों मासूम भी नदी में नहाने लगे।

नदी की गहराई अधिक होने के कारण इनका पैर फिसल गया। जिससे दोनों मासूम नदी की गहराई में चले गए और डूबने से इनकी की मौत हो गई। वहां पर मौजूद जब तक लोग बचाने का प्रयास करते तब तक दोनों बच्चे नदी की गहराई में डूब गए। इसके बाद स्थानीय प्रशासन व स्थानीय लोगों ने महाजाल के माध्यम से दोनों मासूमों के शव को बाहर निकाला। जैसे ही इस घटना की जानकारी धनघटा थाना अध्यक्ष केडी सिंह को हुई। वह तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। तथा तहसीलदार रत्नेश तिवारी राजस्व कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। धनघटा पुलिस ने दोनों मासूमों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। तथा दोनों मासूमों के परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.