New Ad

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, हालात गम्भीर

0
शुक्लागंज :  अतरी गांव निवासी एक युवक उन्नाव से ड्यूटी कर वापस घर जा रहा था, तभी अगेहरा गांव के सामने अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिये उन्नाव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अतरी गांव निवासी गोविंद पुत्र छत्रपाल उन्नाव स्थित एक फैक्ट्री से काम करके मंगलवार रात करीब आठ बजे वापस अपने घर जा रहा था। तभी अगेहरा गांव के सामने अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह उछल कर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना देख आस पास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.