New Ad

उत्तर प्रदेश सरकार तानाशाही कर रही: लल्लू

0 131
Audio Player

कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की उठाई मांग

लखनऊ : केंद्र सरकार के नए कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस आज देश भर में किसान अधिकार दिवस मना रही है। जगह-जगह प्रदर्शन भी हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में एमएलसी दीपक सिंह समेत अन्य नेता-कार्यकर्ता राजभवन का घेराव करने के लिए अपने आवास से निकले। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इसके बाद लल्लू और अन्य नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी को धरना स्थल इको गार्डन ले जाया गया है। अजय लल्लू ने कहा कि हमें राजभवन का घेराव करने से कोई रोक नहीं सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार की पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ तानाशाही कर रही है। लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम राजभवन का घेराव करने जा रहे थे।

 

हमें हमारे सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हमारे तमाम नेताओं को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया है। यह पूरी तरीके से तानाशाही रवैया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की पुलिस किसी भी आंदोलन को ना करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। हम किसानों के साथ हैं। किसानों के लिए हम लड़ाई जारी रखेंगे। कांग्रेस की विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना को उनके सरकारी आवास पर पुलिस ने सुबह से ही नजरबंद कर दिया था। एमएलसी दीपक सिंह को भी पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ हिरासत में लिया है। इससे कांग्रेसी नेताओं में आक्रोश है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.