
वंदे भारत मिशन के पांचवें दिन संयुक्त अरब अमारात से दो और बहरीन से एक उड़ान आज पांच सौ से अधिक यात्रियों को लेकर भारत आयेंगी। अबुधावी से एक उड़ान हैदराबाद आनी है दुबई से भी एक उड़ान कोच्चि आयेगी जिसमें लगभग एक सौ 77 भारतीय होंगे। एक सौ 80 भारतीयों को लेकर बहरीन से भी एक उड़ान कोझिकोड पहुंचेगी।
वंदे भारत अभियान के अंतर्गत एयर इंडिया का दूसरा विशेष विमान 118 यात्रियों को लेकर आज सुबह हैदराबाद पहुंचा। ये विशेष विमान संयुक्त राज्य अमरीका में सेनफ्रांसिस्को से मुम्बई होते हुए हैदराबाद पहुंचा।
वंदे भारत अभियान में समुद्र सेतु के तहत मॉलदीव से दो सौ दो भारतीयों को लेकर दूसरा जहाज कल शाम कोच्चि के लिए रवाना हुआ। जहाज के कल शाम को कोच्चि पहुंचने की योजना है। इसके पहले नौसेना का पहला जहाज आई एन एस जलाश्व 698 यात्रियों को लेकर कल कोच्चि पहुंच गया था।