
भोपाल : डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब रोजमर्रा की वस्तुओं पर भी पड़ रहा है। इसके चलते सब्जियों के भाव भी तेजी से बढ़े हैं। राजधानी में हफ्ते-दस दिन पहले जो सब्जी 40-50 रुपए किलो बिक रही थी, उसके भाव 80 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। सबसे ज्यादा महंगा नींबू दस-15 रुपए में मिल रहा है। वहीं किलो के हिसाब से यह 200 रुए किलो तक पहुंच गया है।
पिछले महीने नींबू 80 रुपए किलो था। इसलिए बढ़ी नींबू की डिमांड : गर्मियों में नींबू की डिमांड बढ़ जाती है। इसके अलावा रमजान, नवरात्रि के साथ शादियों का सीजन शुरु होने वाला है। इस कारण नींबू की डिमांड ज्यादा हो गई है, लेकिन आवक कम हो गई है।