New Ad

हाथरस कांड के खिलाफ लखनऊ में उग्र हुए सपाइयों का जोरदार प्रदर्शन, लाठीचार्ज में कई जख्मी, कई हिरासत में

0 231
Audio Player

लखनऊ : हाथरस और बलरामपुर कांड के खिलाफ सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अगुवाई में सपा विधायक समेत सैकड़ों सपाइयों ने शुक्रवार दोपहर जीपीओ के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। योगी सरकार की लचर कानून व्यवस्था खिलाफ खूब नारेबाजी कर विरोध जताया पुलिस ने सपाइयों पर खूब लाठियां भांजीं। दौड़ा दौड़ा कर पीटा। सपाई सड़क पर लेट गए। जिसमें सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह, बृजेश यादव और अरविंद यादव समेत आधा दर्जन सपाई घायल हो गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बसों में बैठाकर आलमबाग के इको गार्डन धरनास्थल ले गई। वहां सभी का सरकार के खिलाफ गुस्सा फूटा। आरोप लगाया कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है

सपा अध्यक्ष समेत एमएलसी सुनील सिंह, उदयवीर सिंह, मनोज सिंह, प्रदीप शर्मा समेत सैकड़ों सपाई शुक्रवार दोपहर कैब 12 बजे प्रदेश कार्यालय से हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क के कूच किये। रास्ते नारेबाजी करते बहुत से सपाई जीपीओ पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। गुरुवार को प्रदर्शन करने वाले मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, युवजन सभा, छात्र सभा और लोहिया वाहिनी के 15 पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

उधर,समाजवादी पार्टी के जिले व लखनऊ नगर के अध्यक्ष शांतिपूर्ण तरीके से हजरतगंज गांधी प्रतिमा पर मौन रखने के लिए जा रहे थे पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.