New Ad

हिमांचल में मिली जीत से कांग्रेस नेताओं में खुशी की लहर

0

 

बस्ती  कांग्रेस पार्टी को हिमाचल में मिली ऐतिहासिक जीत को लेकर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव नोमान अहमद के संयोजन में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने रौता चौराहा स्थित शिविर कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशियों को साझा किया। हिमांचल की जीत का श्रेय राष्ट्रीय नेतृत्व को देते हुये नोमान अहमद ने कहा कि राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा का जन मानस पर व्यापक असर पड़ रहा है। दावा किया कि आने वाले 2024 लोकसभा के चुनाव में पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव मैंदान में उतरेगी। गुजरात विधानसभा और दिल्ली नगर निगम के चुनाव परिणामों को पार्टी के लिये सबक बताते हुये नोमान अहमद ने कहा कि जैसे-जैसे देश की जनता भाजपा का सच जान जायेगी कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।
हिमांचल में मिली ऐतिहासिक जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव सूर्यमणि पाण्डेय, अल्पसंख्यक शहर चेयरमैन सलाहुद्दीन, सेवा दल जिला उपाध्यक्ष जावेद अख्तर, शहर महासचिव सर्वेश शुक्ला, उदयराम यादव, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, गौरीशंकर शुक्ल, आदित्य मौर्य, सारिब अहमद, भरत कुमार, बलराम यादव, शिवम के साथ ही कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, सदस्यगण शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.