
गंजमुरादाबाद,उन्नाव : नगर गंजमुरादाबाद के मो0 आनन्दी टोला के आनन्दी देवी मंदिर में विश्व हिन्दू परिषद की नगर कार्यकारणी के द्वारा सप्ताहिक सतसंग हुआ कार्यक्रम का शुभारम्भ विहिप शुभम कुशवाहा ने अपने इष्टदेव हनुमान जी की मूर्ति पर दीप धूप प्रज्जवलन कर किया कार्यक्रम का संचालन प्रखण्ड जिला मंत्री अजय कुशवाहा एडवोकेट के द्वारा किया गया,कार्यक्रम में मुकेश नगर अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति रही कार्यक्रम में सुन्दर काण्ड,हनुमान चालीसा ,आरती,समाचार समीक्षा,भक्ति व देशभक्ति गीत तथा जयघोष से मंदिर परिसर गुजायमान रहा
कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष आशीष यादव,समरसता प्रमुख बालगंगाधर,नगर संयोजक रूपम कुशवाहा,मुकेश कुमार,दुर्गेश कुमार,चेतराम कुशवाहा,मेडीलाल गुप्ता,मुन्ना ठोलकिया,रामलखन यादव,कैलाश सविता,सनी , प्रमोद यादव आदि राम भक्तो की गरिमा मय उपस्थिति रही।।