New Ad

 हार जीत तो जिंदगी का हिस्सा : पीएम मोदी

0

दिल्ली : टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम और बेल्जियम के बीच कांटे की टक्कर हुई, लेकिन बेल्जियम ने भारतीय हॉकी टीम को 5-2 से  मात दी। भारतीय हॉकी टीम के हाथ से सेमीफाइनल मैच निकल गया, जिसके साथ ही गोल्ड का सपना भी टूट गया। हालांकि, अब भी भारत के पास कांस्य पदक जीतने का मौका है। पीएम मोदी ने कहा कि हार और जीत तो जिंदगी का हिस्सा है। हमारी पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो में सर्वश्रेष्ठ दिया यही मायने रखता है। पीएम मोदी ने हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह से बात भी की। साथ ही हॉकी टीम को अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दीं।  पीएम मोदी ने कहा कि भारत को हमारे खिलाड़ियों पर गर्व है।

भारत बेल्जियम के बीच मैच के लिए  देश के अलग-अलग हिस्सों में पूजा-पाठ का दौर चला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया । पीएम मोदी ने ट्वीट कर खुद ही यह जानकारी साझा की। पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। पीएम ने ट्वीट किया टीम इंडिया की जीत की कामना करता हूं। मैं मैच देख रहा हूं,  टीम और उसकी स्किल पर गर्व है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम और बेल्जियम के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। तीसरे हाफ तक दोनों टीमें बराबर थी, लेकिन आखिरी 15 मिनट में बेल्जियम ने बाजी पलट दी। वहीं, हॉकी टीम की जीत के लिए भारत में जगह-जगह पूजा-पाठ, मन्नतें मांगी गईं। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में जहां पूजा-अर्चना हुई। वहीं, पंजाब में लोग गुरुद्वारों में मत्था टेकने पहुंचे। इसके अलावा भारतीय सेना और लोग इंडिया मांगे गोल्ड और चीयर्स इंडिया के नारे भी लगाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.