New Ad

महिला प्रधान ने 1000 जरुरतमंदो को दिया कंबल

0

बाराबंकी :  विकासखंड सिद्धौर ग्राम पंचायत बिबियापुर घाट की महिला ग्राम प्रधान अंजू देवी ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए 1000 गरीबों को कंबल वितरित किया। जानकारी के अनुसार करीब आधा दर्जन गांव में कंबल वितरित अंजू देवी व रमेश तथा रंजीत वर्मा ने किया तो वही कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे अंजू देवी का कहना है कि कई सालों से लोगों की मदद करने का काम किया जा रहा है करीब 5 सालों से हर वर्ष कंबल वितरित कर लोगों की मदद करने का काम किया जा रहा है उन्होंने बताया कि लोगों की मदद कर खुशी महसूस होती है

 

उधर दूसरी ओर कंबल पाकर गरीब बेसहारों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई प्रधान पति रमेश वर्मा का कहना है कि सेवा वही कर सकता है जिसके मन में सेवा की भावना होती है सेवा हर कोई नहीं कर सकता उन्होंने बताया कि हमारी ग्राम पंचायत के लोगों कि किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसलिए लगातार उनकी मदद करने का काम किया जा रहा है और तो और किसी भी प्रकार की कोई समस्या होती है तो निस्वार्थ भावना से उनकी मदद करने का काम किया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.