New Ad

मिशन शक्ति अभियान के बारे में महिलाओं और बेटियों को जागरूक किया

0

जालौन : जनपद जालौन के विकासखंड कुठौंद के पंडित श्रवण कुमार महाविद्यालय में महिला सशक्तिकरण योजनाओं बारे में बताया गया। जिसकी अध्यक्षता कर रहे थाना कुठौंद प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा के द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के बारे में महिलाओं और लड़कियों को जागरूक किया गया।इसके अलावा महिलाओं के प्रति हिंसा करने वाले लोगों की पहचान उजागर करना, महिलाओं को राज्य में सुरक्षित महसूस कराना है। मिशन के अंतर्गत महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए शासन स्तर से कई अभियान और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए अनेक प्रकार की योजना चलाई है। महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु प्रदेश के सभी 1535 थानों में शक्ति मोबाइल का गठन किया गया है।

इन शक्ति मोबाइल पर प्रशिक्षित कर्मियों की नियुक्ति की गई है ।महिला संबंधी अपराधों में संलिप्त पाए गए अपराधियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाती है। दोषी व परिवाजनों की काउंसलिंग की जाती है। प्रदेश के सभी 1584 थानों पर आधुनिक केंद्रीकृत रिसेप्शन की स्थापना की गई है। महिला हेल्प डेक्स पर शिकायतकर्ता को एक टोकन दिया जाता है। जिस पर समस्त जानकारी दी जाती है। महिलाओं के लिए महिला रिपोर्ट पुलिस चौकी परामर्श केंद्र बनाए गए हैं। महिलाएं रिपोर्टिंग पुलिस चौकी में महिला संबंधी अपराध घरेलू हिंसा के मामले में पीड़ित महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं ।इन केंद्रों पर महिलाओं की शिकायतों और दहेज उद्दीपन घरेलू हिंसा और तीन तलाक जैसे प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो रहा है। महिलाओं के लिए माननीय मुख्यमंत्री ने कन्या सुमंगला योजना चलाई है । इसलिए अंतर्गत बालिकाओं को ₹15000 की आर्थिक सहायता छह चरणों में प्रदान की जाती है। आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक में भेजी जाती है ।

ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को संगठित सशक्त स्वभाव एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए 62लाख ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूह ग्राम संगठन एवं 1564 कुशल स्तरीय संघों को जोड़ा गया है। जिसमे महिला स्वयं सहायता समूह को आवश्यकतानुसार कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह योजना के तहत निर्धन परिवारों की बेटियों को शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक योजना संचालित है। इसके अंतर्गत अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अल्पसंख्यक अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ ही सामान्य वर्ग के निर्धन परिवार भी आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ विधवा और तलाकशुदा भी उठा सकते हैं। योजना का मुख्य उद्देश्य है ।कि जिन परिवारों में लड़कियां होती हैं ।वह बेटियों को बोझ ना समझे क्योंकि शादी का सारा खर्च प्रदेश सरकार द्वारा बहन किया जाता है। कार्यक्रम में उ०नि० दिनेश कुरील, आशीष चतुर्वेदी,अशोक कुमार चतुर्वेदी, अमित मण्डल अध्यक्ष, पूजा शुक्ला महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष महिला कॉन्स्टेबल रुचि गौतम, मीनू जादौन, निशा ,रिंकी शीलम ,एवं रबीना, सुकसर, सोनी ,फूला देवी, नीरज देवी उपस्थित रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.