New Ad

देश की महिलाएं लगातार कार्य कर रही है: दारा सिंह चैहान

0

अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में बोले प्रभारी मंत्री

बाराबंकी :  आयोजित अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री दारा सिंह चैहान द्वारा जीआईसी आडीटोरियम बाराबंकी में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सीधा प्रसारण एलईडी वीडीयो वैन के माध्यम से प्रसारित कराया गया। सीधा प्रसारण के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और समाज की प्रगति के लिए विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की समान भागीदारी आवश्यक है। हमारे इतिहास में अनेक महिलाओं के सन्दर्भ मिलते हैं जिन्होंने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से उपलब्धियों के उच्चतम आयाम स्थापित किये।

वर्तमान समय में भी महिलाएं अपने विशिष्ट कार्यों से समाज को राह दिखा रही हैं। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि नारी शक्ति के सम्मान और पहचान के लिए हमारी सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की महिलाएं लगातार कार्य कर रही है। हमारे देश की महिलाएं, बेटियां देश में नहीं बल्कि दुनिया में अपना व अपने देश का नाम रोशन कर रही है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश की महिलाओं ने बहुत ही अच्छा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाआंे के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक लाभकारी योजनाए संचालित की जा रही है।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा नारी सशक्तिकरण पर आधारित स्वागतगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में लगातार विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के प्रति महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। कार्यक्रम का संचालन आशीष पाठक द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक कुर्सी साकेन्द्र प्रताप वर्मा, विधायक हैदरगढ बैजनाथ रावत, विधायक रामनगर शरद अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, राज्य महिला आयोग सदस्य कुमुद श्रीवास्तव, सीडीओ एकता सिंह, एडीएम संदीप कुमार गुप्ता, एसडीएम अभय पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.