New Ad

क्षेत्राधिकारी व उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विद्या निकेतन इन्टर कालेज मे नारी सक्ति कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0

गोला:- खीरी गोला गोकरननाथ में क्षेत्राधिकारी व उप जिलाधिकारी अखिलेश यादव गोला की अध्यक्षता में विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में नारी शक्ति के तहत स्कूली छात्राओं को आत्मनिर्भरता के गुण दिखाए गए इस अवसर पर कालेज के प्राचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी व मधु त्रिपाठी ने कॉलेज के सभी छात्र छात्राओं को नारी सक्ति के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर एवं नारी शक्ति एवं नारी उत्थान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप 17 से 25 अक्टूबर के मध्य नारी शक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। व मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी गोला रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि सभी लड़कियों को महिलाओं को स्वावलंबी एवं सशक्त बनाने का लक्ष्य उत्तर प्रदेश सरकार ने रखा है जो हर जगह स्कूल कॉलेज गांव बाजार ओ सिनेमाघरों ट्यूशन और भीड़भाड़ वाली जगहों में जाकर महिला एवं स्कूली छात्राओं को सुरक्षा के टिप्स दिए जा रहे हैं और महिलाओं को स्वावलंबी आत्मरक्षा के गुण भी दिखाए जा रहे हैं

वही अखिलेश यादव गोला उप जिलाधिकारी को ने सरकार के द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम की सराहना करते हुये इस पर प्रकाश डाला,वही कॉलेज के प्राचार्य महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सभी छात्र छात्राओं को यह बताना है कि 19 अक्टूबर से सभी विद्यालय 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं को स्कूल आने की अनुमति प्रदान की गई है। जोकि सरकार के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बिना मास्क लगाए कॉलेजों में आने पर प्रवेश वर्जित किया जाएगा वही कॉलेज की पाइमरी प्राचार्य मधु त्रिपाठी ने बताया कि सभी छात्राओं को कोतवाली का सरकारी नंबर उपलब्ध कराया, कहा यदि कहीं पर भी किसी को भी पुलिस की जरूरत महसूस हो तो वह पुलिस को सूचना कर उनको जानकारी अवगत करा सकती है हालांकि पहले से ही महिलाओं की सुरक्षा हेतु उत्तर प्रदेश सरकार ने 1090 जारी किया है जिस पर महिलाएं अपनी शिकायत आज दर्ज करा सकती है

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गोला अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए सारी सुरक्षा मुहैया करा रही है। और उनकी सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है 27 से 25 तक नारी शक्ति का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में ही नहीं पूरे भारत में जगन अभियान को चलाया जा रहा है। इसमें नारियों की समस्याओं को सुनकर उसको दूर करने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर गोला प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे ग्रामीण स्पेक्टर राजेश यादव नानक चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह गोवा चौकी प्रभारी विजय कुमार शुक्ला, अलीगंज चौकी प्रभारी योगेश शंखधार, रामरक्षपाल सिह सहित तमाम महिला कांस्टेबल एवं पुरुष कांस्टेबल व कॉलेज का स्टाफ मौजूद रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.