New Ad

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

एक दूसरे को मिठाई खिलाकर फोड़े पटाखे

0

अयोध्या। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली सफलता से उत्साहित हो कांग्रेस जनों ने कांग्रेस कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाई खिलाई और पटाखे फोड़े। कांग्रेस जनों ने कहा हिमाचल प्रदेश की अपार सफलता का श्रेय राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को जाता है। इस सफलता से कांग्रेस जनों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी तथा हम एक नई ऊर्जा के साथ नगर निगम और आगामी लोकसभा चुनाव में जनता के बीच जाएंगे। कांग्रेस जनों ने कहा हिमाचल प्रदेश में धर्म और विद्वेष की राजनीति को नकार कर विकास और सौहार्द की राजनीति को चुना है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज पूरे देश में भाजपा के गलत मंसूबों का पर्दाफाश कर लोगों के मध्य प्रेम और सौहार्द बढ़ाने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ,एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ,महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल, जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम, रामनरेश मौर्य ,विजय पांडे ,भीम शुक्ला ,राजकुमार सिंह ,रामेंद्र त्रिपाठी ,प्रवीण श्रीवास्तव ,चंचल सोनकर जमील अहमद, राम अभिलाष पांडे ,अजमल खलील ,प्रेम कुमार पांडे आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.