New Ad

बहराइच में दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हुए 30 प्रवासी मजदूर, एक महिला की मौत

0

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। शुक्रवार सुबह बहराइच लखनऊ हाईवे पर मदनकोठी के पास मुंबई से मज़दूरों को लेकर बहराइच आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 30 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक में तकरीब 60 मजदूर सवार थे। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। मौके पर पुलिस की मदद से लखनऊ रेस्क्यू किया जा रहा है।

बहराइच लखनऊ हाईवे पर मदनकोठी के पास हुई दुर्घटना में 30 मजदूर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया। इलाज के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। फ़िलहाल मौके पर पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटी है। ये सभी लोग भी महाराष्ट्र से लौट रहे थे। जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ डीके सिंह ने बताया कि एक महिला की मौत हुई है। उसकी शिनाख्त नहीं सकी है। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।

कोरोना वायरस के चलते प्रवासी मजदूरों को सरकार वाहनों से अपने राज्यों मे बुला रही है। बहराइच के मजदूरों को भी महाराष्ट्र से लाया जा रहा था। इसमें लगभग 50 लोग सवार थे। शुक्रवार को सुबह लगभग पांच बजे ट्रक के ड्राइवर के आँख नींद से झपकने के चलते प्रवासी मजदूरों को लेकर आ रही डीसीएम फखरपुर थाना क्षेत्र के मदनकोठी के पास अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराते हुए पेड़ से जा टकराई। घटना की सूचना पर कैसरगंज सीओ, थानाध्यक्ष फखरपुर अशोक सिंह व देहात कोतवाल अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजवाया गया। यहां पर कई मजदूरों की हालत नाजुक बताई जा रही है। कैसरगंज सीओ जंगबहादुर यादव ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि डीसीएम में सवार कैसरगंज, हुजुरपुर, गजाधरपुर, खैरीघाट, जलालपुर, मटेरा, हुसैनपुरवा समेत अन्य जगहों के निवासी थे।

इस दुर्घटना में हुई मौत पर बहराइच और जालौन में हुई सड़क दुर्घटनाओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि दोनों ही जिलों में ट्रक पलटने से हुए हादसे में कई अनमोल जिंदगियां खत्म हो गई और कई लोग घायल हो गए है। यह हादसा होने के समाचार से अत्यंत दुःखी हूं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। घटना में मुख्यमंत्री ने मृतकों के पीड़ित परिजनों को 2 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए है। साथ ही घायलों को समुचित इलाज उपलब्ध कराने के लिेए 50-50 हजार रूपए की मदद करने का ऐलान किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.