New Ad

देश में पिछले 24 घंटे में आए 65 हजार नए मामले, संक्रमितों की संख्या 25 लाख के पार

0
लखनऊ : भारत समेत दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर बढ़ रहा है। भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस का खौफ देखने को मिल रहा है। दुनियाभर में इस वायरस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। अब तक के मरीजों के मिलने के सारे रिकाॅर्ड टूट गए। भारत में भी हर रोज कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।
पिछले २४ घंटे में देश में कोरोनो वायरस के 65 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ अब भारत भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 25 लाख 26 हजार 193 के पार पहुंच गई है। देश में 996 लोगों की मौत हे गई है। इसी के साथ कुल मौतों का आंकड़ा 49036 पहुंच गया है। देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में चौथे नंबर पर बनी हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 25 लाख 26 हजार 192 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से अबतक 49, 036 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 6 लाख 68 एक्टिव केस हैं और 18 लाख 8 हजार लोग ठीक भी हुए हैं।
मृत्यु दर गिरकर 1.94% हुई
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में गिरावट हुई है। कुल मरीजों मृत्यु दर भी गिर कर 1.94% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घट कर 26.45% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 71.60% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।
देश में कोरोना वायरस के लिए जांच की क्षमता को बढ़ाते हुए एक दिन में सात लाख से अधिक नमूनों की जांच की गयी है और अब तक 2.75 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा कि एक दिन में जांच की संख्या तेजी से बढ़ रही है और भारत में पिछले कई दिन से रोजाना छह लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा रही है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.