New Ad

बीते 24 घंटों में सामने आए 975 नए मामले, दर्ज हुई 4 लोगों की मौत

0

नई दिल्ली : भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 975 नए मामले सामने आए हैं। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को दी। जानकारी के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,21,747 हो गई है। कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 11,366 हो गई है। देश की पॉजिटिविटी रेट 0.03 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में कुल 796 मरीज ठीक हुए हैं जिससे महामारी की शुरूआत से अब तक रिकवर हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,07,834 हो गई है। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत है।

देशभर में कुल 3,00,918 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 83.14 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.26 प्रतिशत है, हालांकि डेली पॉजिटिविटी रेट 0.32 प्रतिशत है। भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज अंतिम रिपोटरे के अनुसार सुबह 7 बजे तक 186.38 करोड़ से अधिक हो गया है, यह 2,26,92,417 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान की शुरूआत के बाद से 2.40 करोड़ से अधिक किशोरों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास 20.60 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज अभी भी उपलब्ध हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.