प्रयागराज : बमरौली एयरपोर्ट से रास्ते भर जगह जगह प्रियंका गांधी का स्वागत किया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू और आराधना मिश्रा मोना भी इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ मौजूद रहीं। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट से सीधे यमुनापार के घूरपुर स्थित बसवार गांव पहुंचीं। प्रियंका का काफिला जब बसवार पहुंचा तो उनकी एक झलक पाने के लिए ग्रामीण पुरुष महिलाओं के साथ बच्चों में उत्साह दिखा।
यमुना किनारे टीले पर निषाद समुदाय से प्रियंका वाड्रा ने अभिवादन करने के बाद बातचीत शुरू की। प्रियंका के आगमन के दौरान बसवार गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। यहां चप्घ्पे चप्घ्पे पर पुलिस मौजूद रही। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी डटे रहे। प्रियंका गांधी के आने से पहले ही बसवार गांव में सैकड़ों की संख्या में निषाद समुदाय के लोग मौजूद पहुंच गए थे।