New Ad

नेता भगवान नहीं, इंसान है, जनता अपनी वोट की ताकत समझेंःप्रियंका गांधी

0

गाजीपुर : कांग्रेस की स्टार प्रचार ने शनिवार को जखनियां में आधा सातों विधानसभाओं के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा पर जमकर हमला बोला। हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबों को रोशन की पोटली पकड़ाकर निर्भर किया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार गरीबों को रोजगार नहीं दिया। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आई तो 20 लाख परिवारों को रोजगार एवं नौकरी देंगे। साथ ही हुनर को सुविधा मिलेगी। हर जिले में अलग अलग हुनर को अलग अलग सुविधाएं मिलेंगी। कहा कि मैं आप लोगों की समस्याओं दूर होने तक लड़ती रहूंगी। आप लोगों से मुझे कोई दूर नहीं कर सकता।

मैं यह भरोसा देती हूं, जब तक यूपी में जनता की एक ईमानदार सरकार नहीं बनवा लेती हूं, तब तक लड़ती रहूंगी। हमारे पूर्वजों ने इस देश की माटी में अपना लहू बहाया है। कहा कि कांग्रेस की सरकार आई तो कर्ज माफ करेंगे। बिजली बिल आधा करंेंगे। छत्तीसगढ़ में 2500 रूपये धान सरकार खरीद रही है। हम तीन गैस सिलेंडर, मोबाइल फोन, स्कूटी देंगे। आपको मजबूत करेंगे। रोजगार देंगे। चार में एक पद महिलाओं को पुलिस में भर्ती होगी। भर्ती की परीक्षाएं सब मुफ्त होगी। आपकी सेहत के लिए महिला डाक्टर और नर्स तैनात होंगी। महिला पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.