New Ad

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,27,920 सैम्पल की जांच की गयी

0

अब तक कुल 2,90,40,824 सैम्पल की जांच की गयी

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,27,920 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,90,40,824 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 166 नये मामले केवल 42 जनपदों से ही आये हैं। जबकि अन्य 32 जनपदों में पिछले 24 घटों में कोविड संक्रमण के कोई केस प्राप्त नहीं हुए हैं। प्रदेश में 3,256 कोरोना के एक्टिव मामलों में से 837 लोग होम आइसोलेशन में हैं।

प्रदेश में कोविड-19 से ठीक होने का प्रतिशत अब  98.01 हो गया है। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 322 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त हर जनपद में एल-2 एवं एल-3 स्तर के अस्पतालों मंे मरीज अपना ईलाज करा रहे है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 5,89,771 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,85,007 क्षेत्रों में 5,10,999 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,45,504 घरों के 15,27,14,987 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 3,284 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया।

 

प्रसाद ने बताया कि फ्रंट लाइन कर्मियों के कोविड वैक्सीनेशन का कार्य 11, 12 व 18 फरवरी को किया जायेगा। प्रदेश में फोकस सैम्पलिंग का अभियान फिर से चलाया जा रहा है। यह अभियान 10 फरवरी से 24 फरवरी तक चलाया जायेगा। इस अभियान के अन्तर्गत आज 10 फरवरी, 2021 को रेस्टोरेंट में काम करने वाले लोगों की फोकस टेस्टिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को फल सब्जी विक्रेता, 12 फरवरी को टैम्पों थ्री व्हीलरध्रिक्शा, 13 फरवरी को सरकारी एवं निजी बस चालकों का, 14 फरवरी को स्वीट शाॅप और 15 फरवरी को नारी निकेतन, वृद्धाश्रम आदि, 16 फरवरी को जेलों में, 17 फरवरी को सरकारी व निजी कार्यालयां में, 18, 19 व 20 फरवरी को मलिन बस्तियों में फोकस सैम्पलिंग के माध्यम से कोविड संक्रमित लोगों की पहचान की जायेगी। इसके अतिरिक्त अगले चार दिनों के लिए अलग से स्थान चिन्हित किये जायेगें। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.